भाजपा की रैली में जेबकतरों,चोरों का साम्राज्य;पर्स, घड़ी, मोबाईल पर जमकर हुए हाथ साफ

Crime political uttarakhand

बुधवार को भाजपा की एक चुनावी रैली में कई जेबकतरों ने घुसपैठ कर पदाधिकारियों सहित कई कार्यकर्ताओ की जेबों को निशाना बना डाला। जेबकतरों के शिकार हुए भाजपाइयों को इसका अहसास तब हुआ जब उनका ध्यान नेताजी से हटकर अपनी अपनी जेबों पर गया।

दरअसल बुधवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन हल्द्वानी में सीएम पुष्कर सिंह धामी का एक बड़ा रोड शो था। जिसमे पार्टी के पदाधिकारियों सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। पार्टी कार्यकर्ताओं की इस भीड़ का कुछ जेबकतरों ने बेहद साफ सफाई से जमकर फायदा उठाया। नेताजी के जय जयकार व पार्टी के झंडे डंडे मेे मशगूल भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समेत कई पार्टी कार्यकर्ताओ के मोबाइल व पर्स पर जेबकतरों ने हाथ साफ कर दिया। इसके अलावा पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष नैनीताल प्रदीप बिष्ट का मोबाइल और घड़ी भी चोर ले उड़े। इतना ही नहीं जेबकतरे लालकुआं नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन पवन चौहान की भी जेब काट ले गए। उनकी जेब से करीब 2500 रुपए थे

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने सभी पीड़ितों की ओर से हल्द्वानी कोतवाली में घटना की तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी उमेश मलिक का कहना है कि रैली मेे कई लोगों की जेब कटने व सामान चोरी की शिकायत मिली है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर चोरों को चिन्हित करने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *