भाजपा नेत्री के कारनामे से पार्टी का चरित्र, चेहरा हुआ उजागर:ज्योति रौतेला

Haridwar political

*महिला सुरक्षा को लेकर प्रदेशभर में अभियान चलाएगी कांग्रेस।

बद्रीविशाल ब्यूरो

हरिद्वार। विगत तीन वर्षों में भाजपा सरकार के राज में देशभर में जिस तेजी से महिलाओं के खिलाफ हिंसा बलात्कार हत्या के मामले बड़े हैं, उस तरह महिला अपराधों के मामले में उत्तराखंड देश के हिमालयी राज्यों के पहले पायदान पर आ गया है। जिस प्रकार से महिलाओं के खिलाफ हिंसा, बलात्कार और हत्या करने वालों को सत्ताधारी भाजपा का संरक्षण मिल रहा है। कोई आश्चर्य नहीं है कि उत्तराखंड महिला अपराध में देश के पहले पायदान पर जल्द आ जाएगा। यह बात आज कांग्रेस की उत्तराखंड प्रदेश की महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने प्रेस क्लब सभागार हरिद्वार में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही।

कहा कि उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों से महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं। इन अपराधों में जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और सरकार के दायित्वधारियों के नाम सामने आ रहे हैं। अब कांग्रेस पार्टी प्रदेश भर में महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला कांग्रेस अभियान चलाएगी। ज्योति रौतेला ने कहा कि हरिद्वार में विगत जून माह में सामने आए भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष के कारनामे से भाजपा का चाल-चरित्र चेहरा साफ-साफ उजागर हो गया है।

भाजपा के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ नारे की पोल खुल गई है। कहा कि एक सगी मां जो अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ स्वयं अपने पुरुष मित्रों से दुराचार करवा सकती है, तो कल्पना की जा सकती है कि वो महिला सत्ता और पैसे के लिए अन्य लोगों से क्या-क्या करवाती रही होगी। कहा कि राज्य में अलग-अलग क्षेत्रों में घटित प्रमुख हिंसा, बलात्कार, सामूहिक बलात्कार और हत्या के मामलों में भाजपा के अनेक प्रमुख पदाधिकारी संलिप्त रहे, जिसमें बलात्कार और हत्या के गंभीर मामले हैं। ज्योति रौतेला ने कहा कि प्रदेश और देश में सनसनी फैलाने वाले अंकिता भंडारी कांड के आरोपियों को उम्रकैद की सजा हो गई है, उसका सारा परिवार आरएसएस और राज्य सरकार में दायित्वधारी रहा है।

ज्योति रौतेला ने कहा कि आज राज्य भर में महिलाओं में असुरक्षा की भावना घर कर गई है और हरिद्वार प्रकरण से तो पूरे प्रदेश की मातृशक्ति हतप्रभ है। कहा कि भाजपा की इस महिला नेत्री के संबंध भाजपा के जिले से लेकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर के नेताओं से बहुत निकट के रहे हैं। इसलिए इस पूरे प्रकरण की गहन जांच होनी चाहिए कि इसके द्वारा इस कुकर्म के अलावा और कौन-कौन से अपराध किए गए हैं।

ज्योति रौतेला ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रदेशभर में प्रदेश महिला कांग्रेस भाजपा के दुराचारी नेताओं से बेटी बचाओं का व्यापक अभियान चलाएगी। इस अभियान के तहत प्रदेश के प्रत्येक जनपद और सभी विधानसभा क्षेत्रों व ब्लॉकों में भाजपा के नेताओं की इन करतूतों का भंडाफोड़ किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, लता जोशी, अंजू मिश्रा, आयुषी टंडन, बिंदु, मनोज सैनी, पूनम भगत, मुरली मनोहर, रचना शर्मा, नलिनी दीक्षित आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *