फर्जी दस्तावेज बनाने वाला युवक गिरफ्तार

Crime Haridwar Latest News

हरिद्वार। सिडकुल थाना पुलिस ने सत्यापन अभियान के दौरान मोबाईल रिपेरिंग की दुकान की आड़ में फर्जी दस्तावेज व प्रमाणपत्र बनाने के धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से लैपटॉप, प्रिंटर व अन्य सामान बरामद किया है।

जानकारी के मुताबिक थाना सिडकुल पुलिस ने एक ऐसे मोबाईल रिपेरिंग की दुकान का भंडांफोड़ करने में कामयाबी हासिल की है जहां आरोपी युवक इलेक्ट्रानिक उपकरण के सहारे फर्जी आधार कार्ड, फर्जी मार्कशीट अन्य कुटरचित दस्तावेज बना रहा था। संयुक्त टीम ने सघन सत्यापन अभियान के दौरान थाना सिडकुल क्षेत्र में पिपलेश्वर मन्दिर के पास रावली महदूद में मोबाईल रिपेरिंग की दुकान में छापेमारी की तो एक व्यक्ति स्थानीय तथा बाहरी राज्यों के लोगों के फर्जी आधारा कार्ड, मार्कशीट व अन्य दस्तावेज बनाता हुआ पाया गया।


पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम पुनीत कुमार पुत्र वेदपाल सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम कासमाबाद पोस्ट बुढनपुर थाना स्योहरा जिला बिजनौर उ.प्र. हाल पता पिपलेश्वर मंदिर रावली महदूद थान सिडकुल जिला हरिद्वार बताया। आरोपित ने फर्जी आधार कार्ड, फर्जी मार्कशीट व अन्य इलेक्ट्रानिक दस्तावेज बनाने की जानकारी दी।
आरोपी ने जारी किए गये दस्तावेजों के सम्बन्ध में बताया कि जो लोग सिडकुल में नौकरी करने बाहरी राज्यों से आते हैं उनको उत्तराखण्ड के आधार कार्ड व अन्य कागजात की अवश्यकता होने पर आधार कार्ड में नाम पता चेंज व उम्र कम ज्यादा कर व प्रिंट निकालकर कस्टमर था।आरोपित की दुकान की तलाशी में 04 आधार कार्ड (02 कूटरचित), 09 हाईस्कूल अंकतालिकायें कूटरचित छायाप्रतिंय बरामद हुयी हैंं। इसके अतिरिक्त पुलिस ने दुकान से लैपटाप, लैपटाप चार्जर, स्कैनर आदि बरामद किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *