हेड कांस्टेबल धनवीर कुमार बने अपर उप निरीक्षक, एसएसपी ने पहनाए स्टार

Haridwar Latest News social

हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय के आदेश पर वरिष्ठता के आधार पर हेड कांस्टेबल से अपर उप निरीक्षक (एएसआई) पद पर पदोन्नत हुए जवान धनवीर कुमार को सोमवार को पुलिस कार्यालय में सम्मानित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह ने उन्हें स्टार पहनाकर पदोन्नति की बधाई दी।


जानकारी के अनुसार, जनपद हरिद्वार में तैनात हेड कांस्टेबल धनवीर कुमार को पुलिस मुख्यालय द्वारा पदोन्नत करते हुए अपर उप निरीक्षक बनाया गया है। पदोन्नति के बाद धनवीर कुमार पुलिस कार्यालय पहुंचे, जहां एसएसपी नवनीत सिंह से उन्होंने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर एसएसपी ने धनवीर कुमार को कंधों पर स्टार लगाकर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं, इसलिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।


कार्यक्रम के दौरान पुलिस उपाधीक्षक (सदर) सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। सभी ने धनवीर कुमार को पदोन्नति की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *