सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर मौत, युवक घायल

acsident Haridwar Latest News

हरिद्वार। धनौरी-जस्सावाला मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार कलियर थाना क्षेत्र के धनौरी बाजार में जस्सावाला मार्ग पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खड़ी थी, जिसमें दहेज का सामान लोड किया जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में पास से गुजर रही एक बाइक आ गई।


हादसे में बाइक पर बैठी महिला सड़क पर गिर गई और ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *