वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार, 8 दोपहिया वाहन बरामद

Crime Haridwar Latest News Roorkee

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के नेतृत्व में वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली गंगनहर पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के कुल 08 दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी। कोतवाली गंगनहर में दर्ज वाहन चोरी के मुकदमों की विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने डिजिटल साक्ष्यों, सुरागरसी-पतारसी और मुखबिर की सूचना के आधार पर पनियाला-लाठरदेवा तिराहा, रुड़की से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया।


पूछताछ के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 08 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए गए। इनमें से 04 वाहन कोतवाली गंगनहर में दर्ज मुकदमों से संबंधित हैं, जबकि अन्य 03 मोटरसाइकिल और 01 स्कूटी बरामद की गई है।


पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चोरी किए गए वाहनों को शक्ति विहार के पास एक खंडहर में छिपाकर रखते थे और बाद में उन्हें मॉडिफाई कर बेच देते थे। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी नशे के आदी हैं और अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।


गिरफ्तार आरोपितों के नाम पते हनी कश्यप पुत्र स्व. मैनपाल कश्यप, निवासी 348/22 पश्चिमी अम्बर तालाब, कोतवाली गंगनहर, हरिद्वार (उम्र 31 वर्ष), सलमान पुत्र मेहरबान, निवासी दून पब्लिक स्कूल के पीछे, हाजी वसी कॉलोनी, कोतवाली सिविल लाइंस, रुड़की (उम्र 25 वर्ष) व मयंक पुत्र अमरजीत, निवासी कुएं वाली गली, पश्चिमी अम्बर तालाब, कोतवाली गंगनहर, रुड़की (उम्र 20 वर्ष) बताए गए हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *