नए पुलिस उपाधीक्षकों को मिली अहम जिम्मेदारियां, एसएसपी ने जारी किए आदेश

Crime Haridwar Latest News

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद में स्थानांतरित होकर पहुंचे पुलिस उपाधीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से विभिन्न सर्किलों का प्रभार अधिकारियों को दिया गया है।

जारी आदेशों के अनुसार सुमित पाण्डे को क्षेत्राधिकारी भगवानपुरध्तकनीकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके कार्यक्षेत्र में थाना भगवानपुर, थाना बुग्गावाला एवं कलियर क्षेत्र शामिल रहेंगे। वहीं सुश्री ओशिन जोशी को क्षेत्राधिकारी रुड़की, महिला सुरक्षा बनाया गया है। उनके अधीन कोतवाली रुड़की और गंगनहर क्षेत्र की जिम्मेदारी रहेगी।

एसएसपी द्वारा किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल को आगामी कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा और जनपद में पुलिसिंग को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने तथा जनता से संवाद मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *