नाले में मगरमच्छ मिलने से मचा हडकंप

हरिद्वार। पथरी क्षेत्र के कटारपुर गांव में नाले में मगरमच्छ आने से हडकंप मच गया। मगरमच्छ के नाले में होने की सूचना ग्राम प्रधान ने वन विभाग को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा।जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत कटारपुर के किसान खेतों में […]

Continue Reading

शनिवार रविवार को जनपद हरिद्वार में रहेगा सम्पूर्ण लॉकडाउन

हरिद्वार। हरिद्वार जनपद में कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए 25 और 26 जुलाई को पूर्ण लॉकडाउन किया है। जिससे जनता को कोरोना संक्रमण से बचाया जा सकें।हरिद्वार में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। प्रवासी नागरिकों के उत्तराखंड में आगमन के बाद से संक्रमित मरीजों की संख्या में […]

Continue Reading

आईआईटी रुड़की के एकाउंट सेक्शन के एक कर्मी में हुई कोरोना की पुष्टि

रुड़की/संवाददाताहरिद्वार जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या से जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के हाथ पांव खुले हुए हैं। इससे एशिया का सबसे बड़ा इंजीनियरिंग कॉलेज आईआईटी रुड़की भी अछूता नहीं रहा। यहां भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में अकाउंट सेक्शन के एक कर्मचारी में कोरोना के […]

Continue Reading

एक ही घर के चार और लोगों की कोराना रिपोर्ट पाजिटिव आने से मचा हड़कंप

हरिद्वार। ज्वालापुर में बीते सप्ताह जिस घर से हिंदुस्तान लीवर कम्पनी का कर्मचारी कोरोना पाजिटिव पाया गया था, उसी घर से 4 और लोगों की रिपोर्ट पाजीटिव आयी है।ज्वालापुर के धीरवाली क्षेत्र में लगभग एक सप्ताह पूर्व किराए पर रहने वाले हिंदुस्तान लीवर कंपनी के कर्मचारियों का कोरना सैंपल लिया गया था। जिसमें एक की […]

Continue Reading

ज्वालापुर कोतवाली का सिपाही मिला कोरोना संक्रमित

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली में एक सिपाही के कोरोना संक्रमित मिलने से हडकंप मच गया है। इसके साथ ही जनपद में कोरोना संक्रमित सिपाहियों की संख्या पांच हो गयी है। सिपाही के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद कोतवाली में तैनात सभी की सेंपलिंग की जा रही है। ऐसे लोगों की भी महकमा सूची तैयार कर […]

Continue Reading

किसानों व व्यापारियों की समस्याओं को उठाने के लिए लोजमो गठित करेगा मोर्चा: सुभाष सैनी

रुड़की/संवाददातागैर राजनीतिक संगठन लोकतांत्रिक जनमोर्चा रुड़की की वर्किंग कमेटी में मोर्चा की मुहिम को मजबूती देने के दृष्टिगत मोर्चा हर क्षेत्र में विस्तार किए जाने के निर्णय के अनुरूप किसानों के साथ साथ व्यापारियों का मोर्चा भी गठित करेगा।मोर्चा संयोजक सुभाष सैनी ने ने बताया कि अक्सर देखने में आया है कि रुड़की में कई […]

Continue Reading

स्पान व पैदल सेतु के मानकों में बदलाव की बाल विकास मंत्री ने की सीएम से मांग

हरिद्वार। प्रदेश की महिला बाल विकास राज्य मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर प्रदेश में 30 मीटर स्पान सेतु तथा पैदल सेतु के डिजाईन सम्बन्धी मानक में बदलाव करने की मांग की है। मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में श्रीमती आर्या ने अनुरोध किया है कि प्रदेश की भौगोलिक स्थिति के मददे्नजर सेतु तथा […]

Continue Reading

मनोकामना पूर्ण करते हैं टपकेश्वर महादेवः किशन गिरि

देहरादून। भगवान शिव कल्याणकारी देव हैं। वे भक्तों की सूक्ष्म आराधना से प्रसन्न होकर साधक को मनवांछित फल प्रदान करते हैं। शिव का पंचाक्षर नाम ओम नमः शिवाय सर्वदा कल्याणकारी है। इस कारण ओम नमः शिवाय का जप करते रहना चाहिए। यह उद्गार श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर के श्रीमहंत किशन गिरि महाराज ने श्रद्धालुओं को […]

Continue Reading

आवारा कुत्तों व बन्दरों के आतंक से बचाने के लिए वैद्य टेक वल्लभ ने जेएम को सौंपा पत्र

रुड़की/संवाददाताभाजपा नेता वैद्य टेक वल्लभ समय-समय पर सामाजिक कार्य के माध्यम से समाज की सेवा में लगे रहते हैं। यही नहीं वैद्य टेक वल्लभ ने कोरोना काल में भी स्व-निर्मित आयुर्वेदिक सैनिटाइजर व इम्यून बूस्टर लिक्विड लोगों को पिलाया और उन्हें सैनिटाइज किया जाता है। उनका मानना है कि जितना ज्यादा इस महामारी से लोगों […]

Continue Reading

सरकार के खिलाफ व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, जानिए क्यों

हरिद्वार। वर्ष 2021 में होने वाले कुंभ मेले के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रत्येक अखाड़े को एक-एक करोड़ रुपए दिए जाने की घोषणा के बाद हरिद्वार के व्यापारियों ने इस घोषणा का विरोध करते हुए घण्टे, घडि़यालों के साथ धरना प्रदर्शन किया।अपर रोड़ स्थित श्री गुरु गोरक्षनाथ व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष संजय त्रिवाल ने […]

Continue Reading