मोदी राज में ग्रामीण अर्थव्यवस्था हुई मजबूत; वोकल फार लोकल से बढ़ी ग्रामीण उत्पादों की मांग:त्रिवेंद्र रावत

हरिद्वार। हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज लक्सर के ग्रामीण क्षेत्रों में मेगा रोड शो निकाला। रोड शो में उमड़ी ग्रामीणों की भीड से उत्साहित त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि आज प्रधानमन्त्री मोदी के वोकल फार लोकल के नारे से ग्रामीण उत्पादों की विश्वभर में मांग बढ़ी है। त्रिवेंद्र रावत […]

Continue Reading

अंडर-19 क्रिकेट लीग:एचसीसी, एक्सीलेंस व जिमखाना क्रिकेट एकेडमी ने की जीत दर्ज

हरिद्वार। हरिद्वार जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में शुरू हुई अंडर-19 क्रिकेट लीग के दूसरे दिन मंगलवार को तीन मैच जिमखाना क्रिकेट एकेडमी व पेस क्रिकेट एकेडमी भगवानपुर, एचसीसी व रेडिएंट स्टार तथा पैसीनेट क्रिकेट एकेडमी व एक्सीलेंस क्रिकेट एकेडमी के बीच खेले गए।। जिनमें हरिद्वार क्रिकेट क्लब , एक्सीलेंस व जिमखाना क्रिकेट एकेडमी ने […]

Continue Reading

गांजे व स्मैक की तस्करी करते दो आरोपी युवक गिरफ्तार;एक की तलाश

हरिद्वार। चैकिंग के दौरान सिडकुल थाना पुलिस ने 90 हजार कीमत कीस्मैक के साथ एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक साथी भागने में कामयाब रहा। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं करीब ढाई किलो गांजे के साथ एक आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। […]

Continue Reading

कई गंभीर मुद्दों पर कांग्रेस ने पीएम मोदी से पूछे सवाल;कहा जवाब दे प्रधानमन्त्री

हरिद्वार। लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। कांग्रेस की प्रदेश मीडिया प्रभारी डा.चयनिका उनियाल ने प्रेस क्लब में प्रेस कांफ्रेंस कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे को लेकर निशाना साधा और कई आरोप लगाए। चयनिका उनियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तराखंड में […]

Continue Reading

अर्द्धसैनिक बलों व पीएसी के जवानों संग ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

हरिद्वार। आगामी लोकसभा चुनावों को सकुशल संपन्न कराने, क्षेत्रवासियों को भयमुक्त होकर मतदान करने के संदेश के साथ पुलिस ने अर्द्ध सैनिक बलों व पीएसी के जवानों की दो टुकड़ियों संग ज्वालापुर के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार के नेतृत्व में ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को अर्द्ध […]

Continue Reading

ज्वालापुर:आईपीएल में बड़े पैमाने पर सट्टेबाजी करते दो सगे भाई गिरफ्तार

हरिद्वार। आईपीएल में बड़े पैमाने पर सट्टेबाजी का भंडाफोड़ करते हुए ज्वालापुर पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के पास से सट्टा पर्चा, नोट बुक, पैन, 2 मोबाइल फोन व 15 हजार रुपए बरामद किए गए। अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक मुखवीर की सूचना पर […]

Continue Reading

स्मैक के साथ गिरफ्त में आया टाईगर

हरिद्वार। नशे की तस्करी के आरोपियों की धरपकड़ मेे जुटी पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र से एक आरोपी युवक टाईगर को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक नशा अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि मादक पदार्थों की तस्करी मेे लिप्त अपराधियों […]

Continue Reading

रानीपुर पुलिस ने वाहन चोर गैंग का किया खुलासा;4 गिरफ्तार,3 वाहन बरामद

हरिद्वार। वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए रानीपुर कोतवाली पुलिस ने 4 अभियुक्तो को धर दबोचा। पकड़े गए अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने 3 ई- रिक्शा बरामद कर लिए हैं। अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जहा से सभी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस के […]

Continue Reading

अस्पताल में घुसकर चिकित्सक सहित स्टाफ के साथ मारपीट;आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हरिद्वार। इलाज के लिए अस्पताल आए कुछ युवकों ने चिकित्सक, फार्मासिस्ट सहित अस्पताल स्टाफ के साथ जमकर मारपीट की। घटना का पूरा विडियो अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पीड़ितों की ओर से आरोपी युवकों के खिलाफ बहादराबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश […]

Continue Reading

तीन लाख की स्मैक के साथ एक आरोपी युवक गिरफ्तार

हरिद्वार। नशे के सौदागरों की तलाश में बैठी पुलिस ने 30 ग्राम स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई स्मैक की कीमत तीन लाख रुपये आंकी गई है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक नशा मुक्ति अभियान को […]

Continue Reading