बद्रीविशाल ब्यूरो
हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तीव्र गति से विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में एकजुटता से बढ़ रहा है, यह बात मंगलवार को प्रेस क्लब हरिद्वार में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्य दर्जा मंत्री मथुरा दत्त जोशी ने कहीं।
प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि अपने नकारात्मक रुख के चलते कांग्रेस व उनकी सहयोगी पार्टियों को अपना राजनैतिक भविष्य शून्य की तरफ खिसकता नजर आ रहा है। यही वजह है कि वे हताशा निराशा में लगातार देश में भ्रम और झूठ फैलाने की राजनीति को आगे बढ़ा रहे हैं।
कांग्रेस पार्टी की प्रस्तावित संविधान बचाओ यात्रा भी देश समाज को बरगलाकर, अराजक माहौल पैदा कर जनता के आत्मविश्वास को कमजोर करने की इसी साजिश का हिस्सा है।
उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी, प्रत्येक पार्टी को भी अपनी बात रखने का अवसर देती है, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि ये सब उस समय किया जा रहा है जब देश पहलगामा हमले से दुख और आक्रोश में है। लेकिन कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति बदस्तूर जारी है। कहा कि हैरानी की बात यह है कि संविधान बचाने की बात वह कर रहा है जिनके खुद के हाथ लोकतंत्र और संविधान के खून से रंगे हुए हैं।
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, महामंत्री आशु चौधरी, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी नितिन चौहान एवं युवा नेता सूर्यकांत सैनी उपस्थित रहे।