कनखल में मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

Crime Haridwar Latest News

हरिद्वार। शनिवार सुबह कनखल थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक 32 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला। मृतक की पहचान सर्व प्रिया विहार, सतीकुंड निवासी विकास कश्यप के रूप में हुई है।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच की तो युवक मृत पाया गया। घटनास्थल से कई इंजेक्शन भी बरामद हुए हैं, जिससे मामला संदिग्ध बन गया है।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही युवक के दोस्तों और परिचितों से पूछताछ शुरू कर दी गई है और उसकी गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है।
थाना कनखल के एसएसआई अनुज सिंह के अनुसार, शव पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। प्रथम दृष्टया मामला नशे की ओवरडोज का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *