दिल्ली से फरार लड़की को पुलिस ने बाथरूम से खोज निकाला

Crime Haridwar Latest News

हरिद्वार। दिल्ली की एक लड़की अपने पापा से नाराज होकर घर छोड़कर निकल आई। लड़की हरिद्वार रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम के बाथरूम में बंद हो गई। परिजनों की सूचना पर हरिद्वार पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया और लड़की को खोज निकाला। पुलिस ने लड़की को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। हरिद्वार पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिजन संतुष्ट दिखे और पुलिस का आभार व्यक्त किया।
रविवार की मध्य रात्रि में डीजी एलओ अशोक कुमार को दिल्ली से एक लड़की के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने तथा हरिद्वार में होने की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही डीजी एलओ अशोक कुमार ने तत्काल हरिद्वार पुलिस को सूचित किया और लड़की को सकुशल बरामद करने के निर्देश दिए। एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने लड़की को बरामद करने के लिए हरिद्वार पुलिस को निर्देश दिए। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह लड़की की तलाश शुरू की। सूचना मिलने के महज 35 मिनट की सर्चिंग में पुलिस टीम को कामयाबी मिली। लापता लड़की हरिद्वार पुलिस को रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम में बाथरूम में बंद मिली। पुलिस ने वाथरूम का दरवाजा खुलवाकर लड़की को सकुशल बरामद किया। पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया कि वह अपने पापा के कार्यों से व उनके व्यवहार से संतुष्ट नहीं थी। इसलिए उसने यह कदम उठाया। जिसके बाद एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय व सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह लड़की को अपने साथ ले आए और उसको भोजन कराया। लड़की के परिजनों को उसकी बरामदगी की सूचना दी गई। मध्य रात्रि करीब ढ़ाई बजे लड़की के परिवार वाले हरिद्वार पहुंचे और उनकी बिटिया सुपुर्द कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *