ऑपरेशन कालनेमी के तहत तीन बहुरूपी बाबा हिरासत में

Crime Haridwar Latest News

हरिद्वार। उत्तराखण्ड सरकार द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन कालनेमी के तहत हरिद्वार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन बहुरूपी बाबा भेषधारियों को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा की गई।


पुलिस के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ज्वालापुर के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुल जटवाड़ा के आसपास तीन व्यक्ति बाबा के वेश में तंत्र-मंत्र और जादू-टोना जैसी गतिविधियां दिखाकर स्थानीय लोगों और यात्रियों को आकर्षित कर रहे थे।


इनकी गतिविधियों के चलते मौके पर भारी भीड़ जमा हो रही थी, जिससे कानून-व्यवस्था बिगड़ने और लोगों के उग्र होने की आशंका बनी हुई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 172(2) बीएनएसएस के अंतर्गत कार्रवाई की है। हिरासत में लिए गए व्यक्तियों के नाम व पते भिषा नाथ पुत्र रमेश नाथ, निवासी घोसीपुरा अम्बुबाला, थाना पथरी, अर्जुन पुत्र कलमी नाथ व सेठू पुत्र ओमप्रकाश, निवासी पदार्था धनपुरा, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार बताए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *