श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से परिवारों मे सुख समृद्धि का आगमन होता है:पंडित काशीनाथ मिश्रा

Haridwar

*भारत पाक युद्ध को लेकर की चौंकाने वाली भविष्यवाणी।

बद्रीविशाल ब्यूरो

हरिद्वार। श्री महारत्नपुर मंडल विश्व सनातन धर्म सेवा ट्रस्ट द्वारा श्रीमद्भागवत कथामृत का आयोजन किया जा रहा है। कथावाचक पंडित काशीनाथ मिश्रा ने प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि 10 से 16 मई तक गोविंदपुरी घाट पर कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का श्रवण करने वाले भक्तों को अवश्य ही भक्ति का लाभ मिलेगा। कथा के श्रवण मात्र से ही परिवारों में सुख समृद्धि का आगमन होता। पंडित काशीनाथ मिश्रा ने बताया कि जगन्नाथ शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। शंखनाद एवं प्रभात फेरी, संध्या पाठन, श्री जगन्नाथ पूजन का लाभ श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा। कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण अवश्य करना चाहिए। युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति की ओर अग्रसर होने की आवश्यकता है। श्रीमद् भागवत कथा अमृत का रसपान करने से भक्तों के कष्ट दूर होंगे। गंगा तट पर धार्मिक क्रियाकलापों का महत्व ही अलग होता है।

पंडित काशीनाथ मिश्र ने पत्रकारों के समक्ष अपनी पुस्तक भविष्य मालिका की जानकारी देते हुए बताया कि भारत पाकिस्तान के बीच 7 मई को युद्ध की भविष्यवाणी उनकी भविष्य मल्लिका पुस्तक में पहले से लिख दी गई थी। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच अभी भले ही सीजफायर हो गया है लेकिन यह जंग एक बार फिर से शुरू होगी। इस जंग में चीन पाकिस्तान के साथ खुलकर आएगा। वहीं इस जंग में रूस भारत का साथ देगा जबकि अमेरिका भारत से धोखा करेगा। आगे उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच की यह लड़ाई विश्व युद्ध में तब्दील होगी। यह जंग 2032 तक चलेगी। इस जंग में कई देश शामिल होंगे, जिसमें पाकिस्तान काफी हद तक खत्म हो जाएगा। जिसके बाद एक बार फिर से सतयुग का प्रारंभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *