नशीला पदार्थ पिलाकर होटल में किशोरी से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Crime Haridwar Latest News Roorkee

हरिद्वार। एक युवक पर पड़ोस की ही एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर होटल ले जाने और नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला कलियर थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक कलियर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर एक होटल में ले गया और वहां उसने किशोरी को नशीला पदार्थ पिला दिया, जिससे वह बेसुध हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।


आरोप है कि आरोपित ने दुष्कर्म के दौरान किशोरी की आपत्तिजनक वीडियो भी बनायी। होश आने पर आरोपित वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर फरार हो गया। डरी-सहमी किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई। जिसके बाद परिजन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि पीडि़ता की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *