हरिद्वार। इनदिनों हाई स्कूल उत्तराखण्ड बोर्ड व सीबीएससी बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। बच्चे परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हैं। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई में बाधा बनने वाले एक तांत्रिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक कनखल थाना क्षेत्र स्थित पुरुषोत्तम विहार अपार्टमेन्ट मे एक व्यक्ति तान्त्रिक विद्या करते हुए अपार्टमेन्ट के लोगों के साथ करता है अभद्र व्यवहार कर रात्रि मे तेज आवाज मंे टीवी चला देता था, जिस कारण पढ़ने वाले बच्चों व वहां निवास करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
अपार्टमेन्ट के लोगों द्वारा समझाने पर वह लड़ाई झगड़े पर आमादा हो जाता था। ऐसा ही बीती रात हुआ। समझाने पर वह लोगो ंके साथ गाली गलौच करने लगा। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तांत्रिक को समझाने का प्रयास किया, किन्तु वह नही माना। शांतिभंग की आशंका को देखते हुए पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका शांतिभंग में चालान कर दिया। आरोपित का नाम पता सत्य प्रकाश तिवारी पुत्र श्रीकांत तिवारी निवासी पुरुषोत्तम विहार थाना कनखल हरिद्वार बताया गया है।
