बद्रीविशाल ब्यूरो
उत्तराखंड अपडेट
आज रविवार सुबह 6 बजे पूर्ण विधि विधान के साथ बद्रीनाथ धाम मंदिर के कपाट तीर्थ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। मंदिर के रावल (मुख्य पुजारी) ने गणेश पूजा के बाद मंदिर के कपाट खोले। महिलाओं ने लोकगीत गाए। इस मौके पर गढ़वाल राइफल्स के बैंड ने पारंपरिक धुनें बजाईं। इसी के साथ पूरे उत्साह के साथ चारधाम यात्रा शुरू हो गई है।
कपाट खुलने के बाद अगले 2 घंटे में 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालु धाम पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी पूजन-दर्शन किए। श्रद्धालु अगले 6 महीने तक भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर पाएंगे।