गंगनहर में युवती ने लगाई छलांग, युवकों ने बचायी जान

Crime Haridwar Latest News

हरिद्वार। बहादराबाद क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती ने आत्महत्या के इरादे से बहादराबाद नहर में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद एक युवक ने अपनी जान जोखिम में डालते हुए तुरंत नहर में कूदकर युवती को बचाने का प्रयास किया।


बताया जा रहा है कि युवक बार-बार युवती को बाहर आने के लिए कहता रहा, लेकिन युवती बाहर निकलने से इंकार करती रही। इस बीच आसपास मौजूद अन्य युवकों ने भी हिम्मत दिखाते हुए नहर में छलांग लगा दी और काफी मशक्कत के बाद युवती को जबरदस्ती बाहर निकाल लिया।


स्थानीय लोगों की सतर्कता और युवकों की बहादुरी के कारण युवती की जान बच गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। बताया जा रहा है कि युवती की तबीयत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
फिलहाल युवती द्वारा नहर में छलांग लगाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। युवती को बचाने वाले युवक यूपी मुजफ्फरनगर के बताए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *