हत्या के प्रयास के मामले में तीन शातिर आरोपी तमंचे सहित गिरफ्तार

Crime Haridwar Latest News Roorkee

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना पिरान कलियर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित तीन शातिर आरोपियों को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।


पुलिस के अनुसार मुकेश उर्फ छेटा पुत्र इलम सिंह निवासी ग्राम इमलीखेड़ा, थाना पिरान कलियर ने पुलिस को 7 मार्च को तहरीर देकर मुराद अंसारी नामक युवक उसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को ब्लैकमेल कर रहा था। बताया गया कि 7 मार्च को आरोपी मुराद अंसारी अपने साथियों के साथ उसके घर इमलीखेड़ा पहुंचा और दहशत फैलाने के उद्देश्य से देशी तमंचे से फायर कर मौके से फरार हो गया।


घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया।
पुलिस टीम ने आज मुखबिर की सूचना पर अब्दाल शाह रोड के आगे से तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के दौरान मुख्य आरोपी मुराद अंसारी के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खोखा कारतूस भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए उनका चालान कर दिया है।


गिरफ्तार आरोपितों के नाम पते मुराद अंसारी पुत्र मुर्सलीन, निवासी ग्राम नसीरपुर कला थाना पथरी, उम्र 20 वर्ष, दीपू सैनी पुत्र पपिन सैनी, निवासी ग्राम भोवापुर चमरावल थाना पथरी, उम्र 19 वर्ष व सुधांशु उर्फ ढोली पुत्र अजब सिंह, निवासी ग्राम बादशाहपुर थाना पथरी, उम्र 20 वर्ष बताए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *