भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओ ने हाथों में मेहंदी से बनाया कमल चिन्ह

Haridwar political

हरिद्वार। नवरात्र पर्व पर रानीपुर विधानसभा में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा मेंहदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी की महिला कार्यकर्ताओ ने हाथों पर पार्टी का चुनाव चिन्ह कमल बनाया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री रीता चमोली ने उपस्थित महिला कार्यकर्ताओ को संबोधित किया।

रानीपुर विधानसभा के बहादराबाद में बूथ संख्या 142 पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण एवं सम्मान को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में अभूतपूर्व कार्य किए हैं।महिलाओ के लिए उज्ज्वला योजना से लेकर महिला आरक्षण तक हर क्षेत्र में नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा महिलाओ के पिछले कई वर्षो के दबे हक को ससम्मान दिया गया है।

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीलम चौहान,जिला पंचायत सदस्य पिंकी जाटव,महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनु रावत, रेनू शर्मा, यशोदा चौहान,मनीषा चौहान, ममता सहित अनेक महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *