सूरत गिरि बंगला ने जरूरतमंदों के लिए प्रशासन को उपलब्ध करवाया राशन

dharma Haridwar Latest News Roorkee social

लॉकडाउन व सामाजिक दूरी का पालन करना जरूरीः विश्वेश्वरानंद
हरिद्वार।
कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन के कारण गरीबों के सामने संकट उत्पन्न हो गया है। प्रतिदिन मजूदरी कर दो जून की रोटी कमाने वाले संकट की इस घड़ी में सबसे अधिक परेशान हैं। ऐसे में शासन-प्रशासन के साथ कई संस्थाएं भी मदद के लिए आगे आई हैं। इसी कड़ी में कनखल स्थित श्री गिरिशानंद आश्रम सूरत गिरि बंगला भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आया हैं। श्री सूरत गिरि बंगला के परमाध्यक्ष एकादश पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर आचार्य स्वमी विश्वेश्वरानंद गिरि महाराज के द्वारा प्रशासन को जरूरतमंदों की सहायतार्थ राशन उपलब्ध करवाया गया। जिसमें आटा, चावल, दान, तेल, नमक, हल्दी, मिर्च आदि वस्तुए दी गईं। आश्रमस्थ संत व भक्तों ने अपर मेला अधिकारी हरवीर सिंह का यह राहत सामग्री सौंपी। इस अवसर पर अपने संदेश में स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि महाराज ने कहाकि कोरोना वायरस के रूप में पूरी दुनिया संकट का सामना कर रही है। भारत भी इससे अछूता नहीं है। पूरे देश से कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। इस महामारी से देश की जनता को बचाने के लिए केंद्र सरकार को लॉकडाउन जैसा कठोर निर्णय लेना पड़ा। लॉकडाउन होने की वजह से रोजाना दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करने वालों के सामने समस्या खड़ी हो गयी है। इसको देखते हुए प्रशासन को राशन उपलब्ध कराया गया है। आगे भी जरूरत पड़ने पर प्रशासन की हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहाकि कोरोना को परास्त करने के लिए शासन-प्रशासन व सरकार के निर्देशों का पालन करना सभी का कर्तव्य है। लॉकडाउन व सामाजिक दूरी का पालन कर हम कोरोना पर अवश्य जीत हासिल करेंगे। कहाकि मदद के साथ ही आश्रम कोरोना पर विजय पाने के लिए अध्यात्म के मार्ग का भी सहारा ले रहा है। कहाकि आश्रम में मां गंगा के पावन तट पर निरंतन महामृत्युजय का जप व होग किया जा रहा है। जिससे देश में आई विपदा को भगवान शिव की शीघ्र समाप्त करेंगे। इस दौरान अपर मेला अधिकारी हरवीर सिंह ने स्वामी विश्वेश्वरानंद महाराज का आभार जताया। उन्होंने भी सभी से लॉकडाउन व सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की।
इस अवसर पर स्वामी विश्वस्वरूपानंद गिरि महाराज, स्वामी कमलानंद गिरि, विनीत व प्रकाश भाई समेत आश्रम के अनेक संत व भक्त मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *