*पंजाब,दिल्ली,एमपी व सर्विसेज ने भी जीते स्वर्ण।
बद्रीविशाल ब्यूरो
हरिद्वार। 38वें राष्ट्रीय खेलों की कुश्ती प्रतियोगिता के विभिन्न भार वर्ग में महिला व पुरुषों वर्ग के मुकाबलों में दो गोल्ड,दो सिल्वर दो ब्रॉन्ज के साथ हरियाणा का दबदबा दिखाई दिया। जबकि दिल्ली, मध्य प्रदेश व सर्विसेज ने भी स्वर्ण पर कब्जा जमाया। विजेताओं को भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी. उषा व चेयरपर्सन जी टी.सी.सी सुनेगा कुमार ने मेडल पहनाए।

मंगलवार को रोशनाबाद के वंदना कटारिया स्टेडियम में खेले गए कुश्ती के अलग अलग भार वर्ग मुकाबले खेले गए। इनमें पुरुषों के 87-67 किग्रा ग्रीक रोमन कुश्ती के साथ ही फ्री स्टाइल कुश्ती के भी मुकाबले हुए।
87 किग्रा ग्रीक रोमन कुश्ती के मुकाबले का गोल्ड मेडल हरियाणा के सुनील के नाम रहा। इसी इवेंट का सिल्वर मेडल सर्विसेज के सुशांत ने हासिल किया। जबकि पंजाब के सरबजोत व कर्नाटक के आदित्य को ब्रॉन्ज मेडल मिला। वहीं 67 किग्रा ग्रीक रोमन कुश्ती के मुकाबले में सर्विसेज के विनायक ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसी मुकाबले का सिल्वर मेडल हरियाणा के अनिल ने जीता, वहीं उत्तराखंड के अंकुर व दिल्ली के गौरव ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
फ्री स्टाइल कुश्ती
57 किग्रा फ्री स्टाइल कुश्ती मुकाबले में दिल्ली के राहुल को गोल्ड, हरियाणा के सुमित को सिल्वर व महाराष्ट्र के अक्षय व सर्विसेज के शुभम को ब्रॉन्ज मेडल मिला। जबकि 97 किग्रा फ्री स्टाइल में पंजाब के साहिल ने गोल्ड, दिल्ली के दीपक ने सिल्वर व चंडीगढ़ के कुणाल व हरियाणा के प्रदीप ने ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया।
महिला कुश्ती मुकाबले
कुश्ती के महिला वर्ग के 50 किलो भार वर्ग में मध्य प्रदेश की शिवानी ने गोल्ड व उत्तरप्रदेश की चंचल ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। जबकि कर्नाटक की श्वेता व हरियाणा की विनीता को ब्रॉन्ज मेडल मिला।
कुश्ती के महिला वर्ग के 62 किलो भार वर्ग में हरियाणा की कल्पना ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं सिल्वर मेडल महाराष्ट्र की भाग्यश्री ने जीता जबकि गुजरात की गोपी बेन व हिमाचल की खुशी ठाकुर ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
इस अवसर पर इस अवसर पर शमाली गुरूग जिला क्रीडा अधिकारी प्रदीप कुमार उपनिवा अधिकारी, प्रजापति कुकरेती मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, शिखा विष्ट सह प्रशिक्षक दीपक जोशी सह प्रशिक्षक अनुराग राठी सहाय प्रशिक्षक, सीरम पटवाल, विभिन्न खेल संघो के पदाधिकारी खेल विभाग के विभिन्न खेलों के प्रतिक एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे।