राहगीरों को अश्लील इशारे करने वालीं 8 महिलाएं गिरफ्तार

Crime Haridwar Latest News Roorkee

हरिद्वार। नगर कोतवाली पुलिस ने अश्लील इशारा करने के आरोप में आठ महिलाओं को गिरफ्तार किया है। सभी महिलाएं हरिद्वार जिले के अलग-अलग स्थानों की रहने वाली हैं। ये महिलाएं बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के बाहर राहगीरों को अश्लील इशारे करती थीं। हरिद्वार पुलिस का कहना है कि मुखबिर की सूचना पर इन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।
नगर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने कहा कि एसपी सिटी के आदेश पर 8 महिलाएं को रेलवे स्टेशन के गेट के बाहर से गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि ये सभी महिलाएं रेलवे स्टेशन के बाहर खड़ी होकर आने जाने वाले लोगों को अश्लील इशारे कर रहीं थीं। पुलिस ने द्वारा सभी महिलाओं को थाने लाया गया। पुलिस ने सभी महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। यह महिलाएं यूपी के बिजनौर, सहारनपुर, कोटद्वार, छत्तीसगढ़ और हरिद्वार के ऋषिकुल, कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र, रावली महदूद की रहने वाली हैं। इससे पहले भी इनमें शामिल कई महिलाओं को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *