भगवान शिव कल्याणकारी देवः त्रिवेणी दास

dharma Haridwar Latest News Roorkee social

हरिद्वार। श्री तिलभाण्डेश्वर महादेव मंदिर के 27वें महाशिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित संत सम्मेलन में समारोह को अध्यक्षीय पद से सम्बोध्ति करते हुए मंदिर के श्रीमहंत त्रिवेणी दास महाराज ने कहाकि भगवान शिव कल्याणकारी देव है। वे अकारण ही अपने भक्तों पर कृपा बरसाते रहते हैं। जो भक्त नियमित रूप से शिव चरणों का अनुरागी बना रहता है उसके लिए मोक्ष का मार्ग खुल जाता है। श्रीमहंत त्रिवेणी दास महाराज ने कहाकि श्रीतिलभाण्डेश्वर महादेव की महिमा अनुपम है। जो भी अपनी इच्छा लेकर इनके दरबार में आता है, भगवान उसके सभी मनोरथों को शीघ्र पूरा करते हैं। कहाकि कनखल क्षेत्रा भगवान शिव की ससुराल होने के कारण यहां का कण-कण शिवमय है। यह पावन नगरी है, जहां किया हुआ पुण्य कार्य अक्षुण्य फलदायी होता है। त्रिवेणी दास महाराज ने भगवान शिव के नाम स्मरण को मोक्षप्रदायिनी बताते हुए कहाकि प्रत्येक मनुष्य को जीवन में भगवान शिव की कथा का रसपान अवश्य करना चाहिए। साथ ही जो भी व्यक्ति श्रद्धा व भक्ति के साथ भगवान शिव का अभिषेक करता है उसके पापों का क्षय हो जाता है। उन्होंने कहाकि जहां श्रद्धा होती है वहीं भगवान वास करते हैं। श्रद्धा का ही पूजा में विशेष महत्व है। श्रद्धापूर्वक अर्पित किया गया एक पुष्प भी भगवान को प्रसन्न करने के लिए पर्याप्त होता है। इसका उदाहरण भी भागवत में मिलता है कि सुदामा के मुट्ठी भर चावल खाने के साथ भगवान ने उसे लोक का स्वामी बना दिया। इससे पूर्व भगवन श्री तिलभाण्डेवश्र महादेव का विशेष श्रृंगार व आरती की गयी तथा विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अरविन्द अग्रवाल, वीरेन्द्र वत्स, अचला मल्होत्रा, सुनीता शर्मा, अमित चावला, सचिन गुप्ता, सुन्दर सिंह मनवाल, राहुल चौहान, गुलशन अरोड़ा, नीरज चौधरी, भारत भूषण, मोहन विश्नोई, प्रवीन्द्र गोयल, संजय शर्मा, डा. प्रदीप शर्मा, अनिल खुराना, हिमांशु चोपड़ा, महेश भटनागर, संजय धीमान, सतीश शर्मा, जितेन्द्र शास्त्री आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *