*पुरुषों में पंजाब,कर्नाटक विजयी।
हरिद्वार। 38 वें राष्ट्रीय खेलों के तहत रोशनाबाद स्थित वन्दना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही हॉकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन भी महिला एवं पुरूष वर्ग के 3-3 मैच खेले गए। इस दौरान स्टेडियम में खेल विभाग से जुड़े अधिकारी, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

महिला हॉकी मुकाबले
तीसरे दिन महिला वर्ग में पहला मैच मध्य प्रदेश व उड़ीसा के बीच खेला गया, जिसमें मध्य प्रदेश की टीम 3-2 से विजयी रही। मध्य प्रदेश की ओर से रितिका सिंह ने 02 एवं करिश्मा यादव ने 01 गोल किया। दूसरा मैच वेस्ट पश्चिम बंगाल एवं हरियाणा के मध्य खेला गया जिसमें पश्चिम बंगाल ने हरियाणा को 2-0 से मात दी। पश्चिम बंगाल की तरफ से अंजना व सुष्मिता ने 1-1 गोल किये। तीसरा मैच झारखण्ड एवं मणिपुर के बीच हुआ, जिसमें झारखण्ड ने बड़े अंतर 7-0 से जीत दर्ज की। झारखण्ड की तरफ से कु० अलबेला रानी,संजना व दिप्ति ने एक एक गोल किए वहीं रोशनी व प्रमोदनी ने 2-2 गोल किये।

पुरूष हॉकी मुकाबले
पुरूष वर्ग में पहला मैच मणिपुर एवं पंजाब के मध्य हुआ। इस रोमांचक मुकाबले में पंजाब की टीम 2-0 से विजयी रही। पंजाब की टीम से रवनीत सिंह व प्रदीप सिंह ने 1-1 गोल किया। दूसरा मैच कर्नाटक व उड़ीसा के बीच खेला गया। जिसमें कर्नाटक ने 2-1 से जीत दर्ज की। कर्नाटक की तरफ से सोमारपेट विटालाचार्य सुनील और चेतन मलप्पा ने 1-1 गोल किया। तीसरा मैच उत्तर प्रदेश व महाराष्ट्र के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमें बराबरी पर रही।हालांकि उत्तर प्रदेश ने मैच जीतने के लिए भरपूर प्रयास किया लेकिन महाराष्ट्र की बेहतरीन क्षेत्ररक्षण ने मुकाबले को अंत तक रोचक बनाए रखा और दोनों टीमें के बीच मुकाबला 0-0 से बराबरी पर छूटा।

इस अवसर पर जिला क्रीडा अधिकारी शबाली गुरूंग, उपक्रीडा अधिकारी प्रदीप कुमार, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रजापति कुकरेती,सहा० प्रशिक्षक शिखा बिष्ट , सहा० प्रशिक्षक दीपक जोशी,सहा० प्रशिक्षक अनुराग राठी, सौरभ पटवाल, विभिन्न खेल संघो के पदाधिकारी, खेल विभाग के विभिन्न खेलों के प्रशिक्षक एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।