बद्रीविशाल ब्यूरो
हरिद्वार। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के बड़े दामों के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने शिवमूर्ति चौक पर केंद्र की मोदी सरकार का पुतला दहन कर आक्रोश प्रकट किया। इस मौके पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष अध्यक्ष सुरली मनोहर ने कहा कि भाजपा सरकार दामों में बढ़ोतरी कर जनता को महंगाई का करेंट लगाने का काम किया है।
पूर्व विधायक रामयश सिंह ने कहा कि भाजपा जनता का ध्यान महंगाई से भटकाने के लिए देश में हिंदू मुस्लिम फसाद कराना चाहती है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी और अंजू मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा लगातार गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी से महिलाओं को घर चलाने में मुश्किलों का सामन करना पड़ रहा है।
विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से पूर्व पार्षद राजीव भार्गव, पार्षद विवेक भूषण चिवकी, तुषार कपिल, प्रदेश कांग्रेस सदस्य राहुल चौधरी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष कैश खुराना, पार्षद सन्नी कुमार, पूर्व पार्षद कैलाश भट्ट, विमल शर्मा साटू, अनुपमा शर्मा, नलिनी दीक्षित, हिमांशु आदि कई कांग्रेसी उपस्थित रहे।