ग्राम प्रधान के भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में खून से लथपथ मिला शव

Crime Haridwar Laksar Latest News

हरिद्वार। जनपद के लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मुंडाखेड़ा खुर्द गांव में ग्राम प्रधान के भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर परिजन उसके कमरे की ओर दौडे।़ दरवाजा खोलने पर उसका खून से लथपथ शव जमीन में पड़ा मिला। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार मुंडाखेड़ा खुर्द गांव के ग्राम प्रधान सहदेव सिंह का भाई नकुल पिछले काफी समय से देहरादून में रह रहा था। वह कुछ दिन पूर्व ही गांव लौटा था। बताया जा रहा है कि देर रात करीब दो बजे नकुल ने अपने कमरे में खुद को बंद कर लिया और अंदर से गोली चलने की आवाज आई। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन घबरा गए और तुरंत कमरे की ओर दौड़े। दरवाजा खुलने पर नकुल को लहूलुहान हालत में पड़ा देख परिजनों में कोहराम मच गया।
घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसएसआई लोकपाल परमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह पता चल पाएगी। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *