हरिद्वार। शुक्रवार की अल सुबह सुमन नगर क्षेत्र स्थित स्क्रैप के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की तेज लपटों और घने धुएँ से इलाके में हड़कंप मच गया है। आग लगने से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया।
जानकारी के मुताबिक सुमन नगर क्षेत्र स्थित स्क्रैप के गोदाम में आज सुबह अचानक भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन मायापुर, बहादराबाद और सिडकुल की फायर यूनिटें तुरंत मौके पर पहुँचीं और आग बुझाने का कार्य जारी किया। स्क्रैप सामग्री अधिक होने के कारण आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आग से फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग की भयावता के कारण आग के आसपास फैलने का खतरा बढ़ गया था। इस कारण से आसपास के इलाके को एहतियातन सुरक्षित किया गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।
