गड्ढ़े में गिरी गाय, पांच घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला

acsident Haridwar Latest News Roorkee social

हरिद्वार। तीर्थनगरी में चल रहे भूमिगत विद्युत व गैस लाईन के कार्य के लिए खोदे गए गड्ढ़े जहां लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं वहीं जानवरों के लिए भी यह किसी आफत से कम नहीं साबित हो रहे हैं। शुक्रवार को गड्ढ़े में गिरने से एक गाय चोटिल हो गयी। लोगों मदद से कडी मशक्कत के बाद गाय को गड्ढ़े से बाहर निकाला गया और उसका उपचार कराया गया।
शुक्रवार को एक गाय कनखल क्षेत्र के सतीकुंड क्षेत्र में विद्युत लाईन के लिए खोदे हुए गड्ढ़े में जा गिरि। गड्ढ़ा गहरा होने के कारण जहां गाय गड्ढ़े से निकल पाने में असमर्थ रही वहीं गाय की केवल गड्ढ़े से गर्दन नजर आ रही थी। गाय को गड्ढ़े में गिरा देख आसपास के लोगों ने गाय को गड्ढ़े से निकालने का प्रयास किया, किन्तु गड्ढ़ा गहरा होने के कारण और लोगों को बुलाना पड़ा। कई लोगों ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद गाय को गड्ढ़े से बाहर निकाला। गाया को बाहर निकालने में करीब पां चघंटों का समय लग गया। गड्ढ़े में गिरने से गाय को चोट भी आयी। जिस कारण गाय खड़ी नहीं हो पायी। लोगों ने गाय का उपचार करवाया। गाय को गड्ढ़े से निकालने में विनीत, कपिल, गौरव, तनीष, कार्तिक, सुदर्शन आदि ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *