भारत के बढ़ते कदम, आदित्य एल 1 की हुई लॉन्चिंग

big braking Latest News

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से आदित्य एल 1 को लॉन्च किया। भारत के इस पहले सौर मिशन से इसरो सूर्य का अध्ययन करेगा।


इस मिशन को आज 11 बजकर 50 मिनट पर श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया। इसरो के पहले सूर्य मिशन आदित्य एल 1 को अंतरिक्ष में लैग्रेंज प्वाइंट यानी एल-1 कक्षा में स्थापित किया जाएगा। इसके बाद यह सैटेलाइट सूर्य पर होने वाली गतिविधियों का 24 घंटे अध्ययन करेगा।

आदित्य एल 1 सैटेलाइट को पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर दूर स्थापित किया जाएगा। भारत का पहला सूर्य मिशन आदित्य एल 1 सौर वायुमंडल यानी क्रोमोस्फेयर और कोरोना की गतिशीलता और उसकी ऊष्मा, कोरोना से बड़े पैमाने पर निकलने वाली ऊर्जा, सौर वातावरण से प्लाज्मा और चुंबकीय क्षेत्रों के बड़े पैमाने पर विस्फोट, सौर कंपन और आंशिक रूप से आयनित प्लाज्मा की भौतिकी के बारे में अध्ययन करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *