संत पर आश्रम पर कब्जा करने का आरोप मुकद्मा दर्ज

big braking Crime Haridwar Latest News

हरिद्वार। कनखल क्षेत्र स्थित एक आश्रम का ताला तोड़कर कब्जा करने के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने आश्रम निवासी संत की शिकायत पर दूसरे संत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सतगुरु ओमदास ट्रस्ट के स्वामी अनंत मुनि शिष्य स्वामी बिरमदास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने गुरु के सामने के ही आश्रम में रहते हैं। आरोप लगाया कि कृष्ण मुनि आश्रम के फर्जी दस्तावेज बनाकर लगातार कब्जे का प्रयास कर रहा था। 19 जनवरी की रात को वह कुछ लोगों के साथ आश्रम में कब्जा करने की नियत से घुसा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने तब एक समझौता नामा लिखवाया। लेकिन 20 जनवरी को कृष्ण मुनि ने आश्रम का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया। 15 से ज्यादा लोगों को आश्रम में रख लिये। उन्होंने अपनी जान का खतरा बताया है। कनखल थाना प्रभारी नरेश राठौड़ ने बताया मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *