बद्रीविशाल ब्यूरो।
ऋषिकेश। मैदानी क्षेत्र के लोगों के खिलाफ अभद्र भाषा के प्रयोग पर चंद्रेश्वर महादेव क्लब ने कांग्रेस विधायक हरीश धामी और लखपत सिंह बुटोला का पुतला दहन किया। दोनों विधायकों के खिलाफ अभद्र भाषा के प्रयोग पर निंदा प्रस्ताव पास किया गया।
सोमवार को देहरादून तिराहे पर एकत्र हुए चंदेश्वर महादेव क्लब के सदस्यों ने कांग्रेसी विधायक हरीश धामी और लखपत सिंह बुटोला के प्रति मैदानी लोगों के खिलाफ अभद्र भाषा के प्रयोग का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई और उनका पुतला दहन किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता देवदत्त शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस के विधायक सरेआम जानबूझकर अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, जबकि उत्तराखंड की संस्कृति ऐसी नहीं है। उन्होंने कहा कि दोनों विधायकों को इसके लिए सार्वजनिक मंच से माफी मांगनी चाहिए।
इस मौके पर सोनू पांडे ,कैलाश चंद, राजकुमार राजभर, किशन मंडल, प्रेम साहनी, संदीप साहनी, अरविंद शर्मा, लक्ष्मण शाह, अंकुर प्रजापति, विपिन मंडल, सुनील यादव, अजय कुमार, शिवम शाह, ऋषि कुमार, रामप्रवेश साहनी, सीताराम साहनी, विजय साहनी, गौरव दीवान, सोनू शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।