माता सावित्री बाई फुले के नाम से जाना जाएगा आजाद नगर चौक- दीपक कैंथल

dehradun Education Haridwar Latest News Main News Roorkee social uttarakhand

दैनिक बद्री विशाल
रुड़की/समाचार

पिछड़ा बहुजन एकता मंच हरिद्वार के पदाधिकारियों ने महापौर गौरव गोयल को एक ज्ञापन सौंपते हुए आजाद नगर चौक का नाम भारत की प्रथम महिला शिक्षाविद माता सावित्रीबाई फुले के नाम पर रखने एवं चौक पर उनकी प्रतिमा स्थापित करने मांग की। इस ज्ञापन में पदाधिकारियों ने उन्हें अवगत कराया कि 19वीं सदी में स्त्रियों के अधिकारों, विधवा विवाह, महिला शिक्षा के लिए संघर्ष करने वाली शिक्षिका, छुआछूत, ऊंच-नीच, बाल विवाह जैसी कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने वाली देश की प्रथम महिला शिक्षिका एवं समाज सुधारिका कवियत्री माता सावित्रीबाई फुले आज देश की करोड़ों महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। माता सावित्रीबाई फुले के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित करने एवं उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए उन्होंने महापौर से अपील की कि रुड़की नगर निगम के अंतर्गत आने वाले आजादनगर का नाम माता सावित्री बाई फुले चौक करने एवं चौक पर उनकी मूर्ति स्थापित करने की मांग की। महापौर गौरव गोयल ने उनकी इस मांग को स्वीकार करते हुए तत्काल प्रभाव से आजाद नगर का चौक का नाम माता सावित्री बाई फुले करने व उनकी प्रतिमा स्थापित करें का आदेश जारी कर दिया। एकता मंच के पदाधिकारियों ने महापौर के इस सराहनीय कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। ज्ञापन देने वालों में दीपक केन्थल, अजीत मधुकर जाधव, मोनू कश्यप, पार्षद धीरज सिंह, प्रमोद सैनी, आलोक राज, नरेश शर्मा समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *