भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

dehradun Haridwar Latest News Main News political Politics Roorkee social uttarakhand

दैनिक बद्री विशाल
रुड़की/संवाददाता
भाजपा के नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक बंशीधर भगत का रुड़की पहंुचने पर भाजपा नेताओं ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि संगठन की ताकत के बल पर ही चुनाव जीते जाते हैं और यह पार्टी कार्यकर्ताओं की बदौलत ही संभव होता हैं। असली ताकत मेरे पार्टी के तमाम कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने मेरी बड़ी संख्या में पहंुचकर हौंलसाफजाई की हैं। उन्होंने कहा कि यह सब आपके आशीर्वाद का फल हैं। उन्होंने तमाम पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं से आहवान किया कि संगठन को मजबूती के साथ एक मत होकर फलीभूत करना हैं ताकि आने वाले समय में पार्टी प्रत्याशी भारी जीत हासिल कर फिर से प्रदेश में सरकार बना सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार तेजी के साथ विकास कार्य कर रही हैं और यह विकास निरंतर बना रहे, इसके लिए पार्टी का फिर से सत्ता में आना बेहद जरूरी हैं। इसकी तैयारियां हमें अभी से करनी होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि अपना मारता हैं, तो छांव में डालता हैं, जबकि दूसरा धूप में। इसलिए सभी कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी को ओर उंचाई तक ले जाने में अपना सहयोग करें। इससे पूर्व रुड़की पहुंचने पर उनका फूल-मालाओं पर गुलदस्तों से बारी-बारी से तमाम नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। भाजपा पार्टी जिंदाबाद, प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत जिंदाबाद के नारे लगाये गये। इस दौरान उनका मुंह भी मीठा कराया गया। इस दौरान भगवानपुर, रामपुर चुंगी, शताब्दी द्वार, विधायक प्रदीप बत्रा के आवास, विधायक देशराज कर्णवाल के कार्यालय समेत कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया। अपने स्वागत से प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत अभीभूत दिखाई दिये। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान, विधायक प्रदीप बत्रा, विधायक देशराज कर्णवाल, चेयरमैन प्रदीप चौधरी, पूर्व चेयरमैन डॉ. गौरव चौधरी, वैजयंती माला, चेयरमैन योगेन्द्र सिंह पुण्डीर, मनोज त्यागी, भाजपा नेता ठाकुर संजय सिंह, सतीश शर्मा, इंजी. अशोक वर्मा, राजन गोयल, आदेश सैनी, अभिषेक चन्द्रा, प्रवीण सिंधू, अनूप राणा, ललित मोहन अग्रवाल, अमित पुण्डीर, सुभाष, सुशील त्यागी, डॉ. जोध सिंह वर्मा, सचिन कश्यप, चौ. धीर सिंह, पूर्व विधायक चन्द्रशेखर, मोहित राष्ट्रवादी, आशीष पांडे, डॉ. आशुतोष समेत बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *