मंडल प्रशिक्षण वर्ग में केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को बखान किया

Haridwar Latest News Politics Roorkee social

हरिद्वार। कनखल मंडल भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम दूसरे दिन का विधिवत शुभारंभ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मयंक गुप्ता ने व संचालन मंडल महामंत्री अनिमेष शर्मा तथा पुष्पराज कुशवाहा ने संयुक्त रूप से किया।
प्रशिक्षण में मदन कौशिक सहित राज्यमंत्री सुशील चैहान, कमलेश उनियाल (प्रदेश सह मीडिया प्रभारी) का मार्गदर्शन सभी कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ। प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र में मंत्री मदन कौशिक ने राज्य सरकार और केंद्र सरकार की उपलब्धियों के विषय में सभी कार्यकर्ताओं को जानकारी दी।
इस अवसर डॉ. प्रेमचंद शास्त्री, नरेश शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र मनवाल, नेता प्रतिपक्ष सुनील अग्रवाल गुड्डू, पुष्पेंद्र जोशी, अमित राजपूत, डॉ. उपेंद्र गुप्ता, डॉ. शीतांशु पंडित, बीना राजपूत, दिनेश कालरा, हरिओम मल्होत्रा, राजकुमार शर्मा, मनीष गुप्ता, राहुल सिंह, राघव गुप्ता, प्रमोद शर्मा आदि मंडल के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।


वहीं दूसरी ओर भाजपा के मंडल प्रशिक्षण वर्ग मंडल हरिद्वार ग्रामीण उत्तर आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादुरपुर जट में आरम्भ हुआ। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी, विधायक यमकेश्वर हरिद्वार ग्रामीण विधायक स्वामी यतीश्वरानंद के साथ केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग मंडल के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में प्रथम दिन का उद्धघाटन किया।
मंडल अध्यक्ष विकाश कुमार, महामंत्री सोहनवीर पाल, नवीन सैनी, जिला मंत्री आशु चैधरी, पूर्व जिला मंत्री चन्दकिरण, सांसद प्रतिनिधि धर्मेन्द्र चैहान, प्रधान सुशील राजराणा, रेणु चैधरी, नकलीराम सैनी, सरवन चैहान, राजेश कश्यप, अतुल चैहान, अंकित चैहान आदि प्रशिक्षण वर्ग में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *