डिवाइडर से टकराई स्विफ्ट कार;अलग अलग हादसों में दो की गई जान,छानबीन में जुटी पुलिस

हरिद्वार। अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है। दोनों ही हरियाणा के रहने वाले बताये जा रहे हैं। इन सड़क हादसों में चार लोग भी घायल हुए हैं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती […]

Continue Reading

पोते की सुरक्षा को लेकर दादी ने पुलिस को दी तहरीर;रिश्तेदारों पर लगाए अपहरण कर जान से मारने की धमकी के आरोप

हरिद्वार। एक नाबालिग छात्र को अपहरण और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। मामले में छात्र की दादी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रूड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के गांव भंगेड़ी महावतपुर निवासी शिमला देवी ने पुलिस को दी तहरीर […]

Continue Reading

युवती से दुष्कर्म व ब्लैकमेल के आरोप में कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

हरिद्वार। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने और फिर ब्लैकमेल करने के आरोप में मुकद्मा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि इस दौरान आरोपित ने पीडिता का अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद आरोपित का विवाह हो गया। विवाह हो जाने के बाद भी आरोपित उसे ब्लैकमेल […]

Continue Reading

बिना अनुमति शोभा यात्रा निकालने पर 300 से अधिक लोगों पर ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा हुआ दर्ज

हरिद्वार। बिना प्रशासन की अनुमति के ज्वालापुर के 4 अलग अलग क्षेत्रों में शोभा यात्रा निकालने पर उनके आयोजकों सहित करीब 300 समर्थकों पर ज्वालापुर कोतवाली में आईपीसी की धारा 143/144  के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक बीते गुरुवार क्षेत्र मेे रामनवमी के अवसर पर बिना अनुमति के ख़तरनाक अस्त्रों के […]

Continue Reading

सरेराह कोर्ट कर्मचारी से हुई लूट का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार। न्यायालय में तैनात कर्मचारी से मोबाईल लूट कर फरार हुए एक आरोपी को मोबाइल व मोटरसाइकिल के साथ रानीपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर पुलिस ने चालान कर दिया है। जानकारी के मुताबिक विगत 2 अप्रैल को मेघा कांडपाल कनिष्ठ सहायक न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय हरिद्वार हाल […]

Continue Reading

हरिद्वार:गुरुकुल विश्वविद्यालय के 113 वें दीक्षांत समारोह में पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह

हरिद्वार। गुरूकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार के 113 वें दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग करने केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह गुरुवार को हरिद्वार पहुंचे। उनके आगमन पर भल्ला इण्टर कॉलेज मैदान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सांसदगणों एवं विधायको ने उनका […]

Continue Reading

वीआईपी घाट पर स्वामी रामदेव ने दी 100 युवाओं को संन्यास दीक्षा;कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद

हरिद्वार। संघ प्रमुख मोहन भागवत की उपस्थिति में बाबा रामदेव ने संन्यास दीक्षा कार्यक्रम की शुरुआत हरिद्वार स्थित वीआईपी घाट में वैदिक परंपराओं के साथ की। श्वेत वस्त्र धारण करके गंगा तट पर पहुंचे ब्रह्मचारी और बाबा रामदेव का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। योगगुरु बाबा रामदेव ने 100 युवा सन्यासी बनाने का अपना […]

Continue Reading

एसएसपी संग खींची फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोपी युवक गिरफ्तार

हरिद्वार। भीड़ का फायदा उठाकर एसएसपी के साथ फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर डालना एनडीपीएस एक्ट के आरोपी को भारी पड़ गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि एसएसपी ने आपराधिक गतिविधियों में शामिल व्यक्ति द्वारा खींची गई फोटो को सोशल मीडिया पर डालने को गंभीरता से लेते हुए उसकी […]

Continue Reading

गृह मंत्री अमित शाह को काले झंडे दिखाने जा रहे यूकां कार्यकर्ताओ को पुलिस ने लिया हिरासत में

हरिद्वार। देश के गृह मंत्री अमित शाह आज हरिद्वार दौरे पर है। जिसको लेकर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत उन्हें काले झंडे दिखाने निकले। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोस सदस्य राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द […]

Continue Reading

खोया सामान पाकर कोरियाई महिला दिखी खुश,पुलिस का किया धन्यवाद

हरिद्वार। शहर कोतवाली क्षेत्र के श्रवणनाथ नगर स्थित एक होटल में मिले विदेशी महिला टूरिस्ट के पासपोर्ट और कोरियाई करेंसी को हरिद्वार पुलिस ने विदेशी महिला के सुपुर्द कर दिया। महिला ने पुलिस का आभार जताया। दरअसल कोरिया से भारत भ्रमण पर आईं एक महिला पर्यटक हे जुंग चो बीते दिनों हरिद्वार आईं, यहां के […]

Continue Reading