अस्पताल से फरार कैदी को पुलिस चार घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

big braking Crime Haridwar Latest News Roorkee

हरिद्वार। सिविल अस्पताल में भर्ती एक विचाराधीन कैदी गुरुवार की सुबह सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। जिसके बाद जीआरपी लक्सर ने आरोपी को महत चार घंटों के भीतर ही लक्सर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।
दरअसल, हरिद्वार की रोशनाबाद जेल से ऑपरेशन के लिए एक विचाराधीन कैदी को रुड़की सिविल अस्पताल में लाया गया था। गुरुवार सुबह कैदी शौच के लिए गया था। उसी समय कांस्टेबल को चकमा देकर फरार हो गया। घटना के बाद उसकी तलाश की गई लेकिन वह हाथ नहीं आया। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली है। साथ ही पूरे जनपद की पुलिस उसकी तलाश की।

जानकारी के मुताबिक हरिद्वार की रोशनाबाद जेल में बंद नन्हे उर्फ चिकना पुत्र विश्राम सिंह उम्र 46 वर्षीय निवासी त्रिमूर्ति रोड संजय नगर थाना बरादरी जनपद बरेली, उत्तर प्रदेश चोरी के मामले में बंद है। पिछले कुछ समय से वह हार्निया की बीमारी से परेशान चल रहा था। हरिद्वार के सरकारी अस्पताल में ऑपरेशन की व्यवस्था नहीं होने के चलते उसे मंगलवार को रुड़की सिविल अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। रुड़की के सिविल अस्पताल में उसका ऑपरेशन होना था। इसलिए उसे एक वार्ड में भर्ती किया गया था। इस वार्ड में उसकी निगरानी के लिए रोशनाबाद जेल के कांस्टेबल नवीन कुमार को लगाया गया था। गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे विचाराधीन कैदी नन्हे अपने हाथ से हथकड़ी निकालकर वहां से फरार हो गया। इसी बीच कांस्टेबल को जब इसका पता चला तो उसके होश उड़ गए। आनन-फानन में उसकी तलाश की गई लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल सका। घटना की सूचना गंगनहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने पूरे जिले में अलर्ट किया। शहर से लेकर देहात तक फरार विचाराधीन कैदी की तलाश की गई। कड़ी मेहनत के चलते फरार होने के महज 4 घंटों के भीतर ही लक्सर जीआरपी ने आरोपी को लक्सर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *