चतुर्वेद पारायण यज्ञ में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने डाली आहुति

dehradun dharma Haridwar Latest News Politics Roorkee social uttarakhand

हरिद्वार। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पतंजलि फेस 2 पहुचे। जहां आचार्यकुलम के छात्रों ने मुख्यमंत्री को मंगल तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। पतंजलि फेस 2 में महा परायण यज्ञ का आरंभ मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। यह यज्ञ लगभग एक महीने तक चलेगा। इस यज्ञ में स्वामी राम देव के साथ मुख्यमंत्री ने भी सहभागिता की ओर यज्ञ में आहूति देकर देश के लिए मंगलकामना की। आज के यज्ञ में स्वामी रामदेव के साथ पतंजलि के मुख्य ट्रस्टी पदम सेन आर्य अपने सपरिवार सहित यज्ञ में सम्मलित हुए। आचार्यकुलम , वैदिक गुरुकुलम, व गुरुकुलम के छात्र छात्राओं द्वारा व धर्माचार्यो द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ इस यज्ञ का संचालन किया जा रहा है। मंत्रोच्चारण की ध्वनि और यज्ञ की पवित्र धुंए के बीच मुख्यमंत्री इस यज्ञ की पवित्रता का लाभ उठाया। इस अवसर पर एक पुस्तक का भी विमोचन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *