सीएम त्रिवेंद्र ने रुड़की नगर को दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात, 5 करोड़ की लागत से होगा नेहरू स्टेडियम का सौन्दर्यकरण

Roorkee

दैनिक बद्री विशाल
रुड़की/संवाददाता

नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में सूबे के मुख्यमंत्री समेत सभी वक्ताओं का फोकस रुड़की नगर निगम चुनाव रहा। कार्यक्रम के बाद भाजपा पूरी तरह चुनावी मोड़ में आ गई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नगर के लिए कई विकास कार्यो का शिलान्यास भी किया। पं. दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान ऋण योजना के मौके पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि सरकार पांच लाख रुपये तक का ऋण शून्य प्रतिशत पर किसानों को उपलब्ध करा रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष इसी जगह किया गया वायदा आज पूरा किया जा रहा है। साथ ही कहा कि राज्य के 19 वर्ष के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ। सरकार किसानों की समस्या के समाधन के लिए लगातार प्रयासरत् हैं। गन्ना भुगतान के मामले में उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अन्दर कराने के लिए काम कर रहे हैं। इस समस्या का स्थाई समाधान किया जायेगा। साथ ही उन्होंने सरकार की आयुष्मान कार्ड एवं राशन की दुकानों पर सस्ती दाल एवं अन्य केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाएं गिनाई। प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम योजना का शुभारम्भ किया है। सिंगल यूज प्लास्टिक न इस्तेमाल करने के लिए उन्हेांने लागों से आहवान किया। साथ ही कहा कि जनसंख्या नियंत्रण पर सरकार ने शुरुआत कर दी। पंचायत चुनाव में इसे लागू किया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि जो जनप्रतिनिधि राष्ट्र निर्माण के इस कार्य में भागीदार नहीं हो सकते, उन्हें जनप्रतिनिधि रहने का कोई हक नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ लोग रुड़की की पहचान को समाप्त करना चाहते थे। इस पहचान को बचाये रखने की सरकार ने लड़ाई लड़ी और इसलिए निगम चुनाव में विलम्ब हुआ। अब रुड़की के चुनाव पुरानी पहचान के साथ होंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि पिछली बार की गई घोषणाओं में पूरी हुई घोषणाओं को जनता के सामने रखा है। सलेमपुर, कृष्णानगर के नालों का निर्माण, कृष्णा नगर में पार्क बनेगा, नेहरू स्टेडियम का सौन्दर्यकरण करीब पांच करोड़ की लागत से होगा, चारों घाटों का सौन्दर्यकरण, सड़कों का सौन्दर्यकरण और इंटरलॉकिंग टाईल्स लगाई जायेगी। डिवाईडरों पर रेलिंग, पुराने सीवर चैम्बर बदले जायेंगे। मोहनपुरा में जलभराव की समस्या का समाधान, दिल्ली रोड़ पर नाला निर्माण, सुभाषनगर, शास्त्री नगर व पुरानी तहसील आदि क्षेत्रों में जलभराव की समस्या का समाधान, कुम्हार समाज को दीपावली तक रॉयल्टी मुक्त मिट्टी मिलेगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम रुड़की क्षेत्र के मतदाता दस वर्ष तक टैक्स मुक्त रहेंगे। इस दौरान सीएम ने आंचल अमृत योजना का भी शुभारम्भ किया। साथ ही महिलाओं के समूह को पांच-पांच लाख के चैक भी वितरित किये। वहीं कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि पूर्व की सरकार राजनीतिक स्वार्थ के लिए रुड़की के भूगोल को बिगाड़कर गई। अगर वह चाहते तो उन क्षेत्रों के लिए इकाई या बजट की व्यवस्था कर सकते थे। इसे सुधरने के लिए सरकार को लम्बी लड़ाई लड़नी पड़ी। साथ ही काह कि रुड़की का चुनाव साधारण नहीं है।। यह विशेष चुनाव हैं। ढाई वर्षो में मौजूदा सरकार ने सैकड़ों कार्य किये। साथ ही कहा कि विरोधी भी सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकते। विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि सीएम के नेतृत्व में प्रदेश में लगातार विकास हो रहा है। सिविल लाईन को नजूल मुक्त करना प्रक्रिया में हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि सीएम ने नगर के लिए दर्जनों विकास कार्यो का लोकार्पण किया और इसके लिए उन्होंने सीएम का आभार जताया। विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि आने वाले निगम चुनाव में भाजपा की जीत विकास के बूते ही होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि सीएम ने नये जुड़े क्षेत्रों में कई विकास कार्यो का शिलान्यास किया, जिसका लाभ सीधे जनता को होगा। प्रदेश उपाध्यक्ष मयंक गुप्ता ने कहा कि निगम क्षेत्रा में नये क्षेत्रों को जोड़ने और पाडली गुर्जर व रामपुर को बाहर करने की लड़ाई सीएम के नेतृत्व में सरकार ने लड़ी। इसका लाभ नगर निगम को भविष्य में मिलेगा। यह शहर के लिए जरूरी था। इस मौके पर काबिना मंत्री धन सिंह रावत, श्यामवीर सैनी, नरेन्द्र पुण्डीर, जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान, अजय सिंघल, पूर्व विधयक ुसरेश चन्द जैन, ललित मोहन अग्रवाल, शोभाराम प्रजापति, आदेश सैनी, जयभगवान सैनी, अशोक वर्मा, राकेश राजपूत, चन्द्रशेखर प्रधन, कल्पना सैनी, सुनील साहनी, अरविंद गौतम, सत्यवीर त्यागी, एसडीएम रविन्द्र बिष्ट, डीएम दीपेन्द्र कुमार चौध्री, एसएसपी सैंथिल अबुदई कृष्ण राज एस, एसपी देहात नवनीत सिंह, अम्बरीश गर्ग, एमएनए नूपुर वर्मा, एसएनए चन्द्रकांत भट्ट, सीओ चन्दन सिंह बिष्ट, ठाकुर संजय सिंह आदि मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन डीसीबी चेयरमैन प्रदीप चौधरी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *