सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करते हैं पार्टी कार्यकर्ताः त्रिवेंद्र

dehradun Haridwar Latest News Politics Roorkee uttarakhand

हरिद्वार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पार्टी का संगठन काम करता है। भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। इसलिए पार्टी में समय-समय पर मंडल और जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर होते रहते हैं। इन शिविरों को आगामी विधानसभा चुनाव को जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। वे रविवार को आज भाजपा के मंडल और जिलाध्यक्ष प्रांतीय प्रांतीय प्रशिक्षण शिविर में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। हरिद्वार के आश्रम में आयोजित भाजपा के विशेष प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया और उन्हें सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। इस शिविर में उत्तराखंड के सभी 13 जिलों के मंडल अध्यक्षों के साथ-साथ जिलाध्यक्ष भी भाग ले रहे हैं। मंडल अध्यक्षों की तादाद 252 जबकि 14 जिला अध्यक्ष इस शिविर में उपस्थित थे। इस शिविर में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, उत्तराखंड के महामंत्री संगठन अजय कुमार, राष्ट्रीय संगठन सह महामंत्री शिव प्रकाश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, हरक सिंह रावत, पार्टी विधायक सुरेश राठौर आदेश चौहान भाग ले रहे हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत समेत कई आला नेता भाग ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की नीतियों को आम जन तक पहुंचाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हमारी सरकार ने कई जन उपयोगी कार्य किए हैं और हमारी सरकार की नीतियों का जन-जन तक प्रचार करने का काम कार्यकर्ताओं का है। पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान देती है। इस प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी की सरकार की 3 सालों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगी । इसके लिए संगठन वह सक्रिय किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *