केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नितियों के खिलाफ 7 को गरजेगी कांग्रेस

Haridwar Latest News political Roorkee social

हरिद्वार। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्रवान पर केन्द्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नितियों, देश में हो रही आर्थिक मन्दी, किसानों की समस्याओं व देश में बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ। कांग्रेस एक दिवसीय धरने का आगामी 7 दिसम्बर को आयोजन करेगी।
धरने के संबंध में जानकारी देते हुए पूर्व राज्यमंत्री डात्र संजय पालीवाल ने बताया कि महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा देवपुरा स्थित पुरानी कचहरी के गेट पर धरने का आयोजन किया 7 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे से किया गया है। बताया कि धरना प्रदर्शन के साथ सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भी दिया जायेगा।
कार्यक्रम को उत्तराखण्ड प्रभारी बिहार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा भी सम्बोधित करेंगे। इसी के साथ जिला, महानगर अध्यक्ष, हरिद्वार, धर्मपाल सिंह जिलाध्यक्ष ग्रामीण, यशवंत सैनी नगर अध्यक्ष ज्वालापुर, शुभम अग्रवाल ब्लॉक अध्यक्ष कनखल, रवि कश्यप ब्लॉक अध्यक्ष मायापुर, शैलेंद्र सिंह ब्लाक अध्यक्ष मध्य हरिद्वार, गुलवीर सिंह ब्लाक अध्यक्ष शिवालिक नगर, विमला पांडे महिला जिलाध्यक्ष, कैलाश प्रधान अध्यक्ष सुभाष नगर, नितिन तेशवर नगराध्यक्ष युवक कांग्रेस,
सविता सिंह महिला महानगराध्यक्ष, एनएसयूआई, युवक कांग्रेस, सेवादल तथा समस्त कांग्रेस के अनुषांगिक संगठन धरने में शामिल होंगे। कहाकि देश व प्रदेश की जनता भाजपा की नीतियों से आजिज आ चुकी है। जिससे निजात दिलाने के लिए कांग्रेस पूरे जोर शोर से जनता की आवाज को बुलंद करने का कार्य करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *