प्याज के दामों को लेकर बिफरे कांग्रेसी, किया प्रदर्शन

Haridwar Latest News political Roorkee social

हरिद्वार। किसान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जुमा मस्जिद तिराहे पर सोमवार को केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर प्याज के बढ़े दामों को नियंत्रित करने की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अंकित चैहान ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव अंकित चैहान ने कहा कि लोगों की थाली से प्याज गायब हो रहा है। प्याज के बढ़ते दामों पर किसी भी प्रकार का अंकुश केंद्र सरकार नहीं लगा पा रही है। प्याज के दाम 120 प्रति किलो पहुंच गए हैं। लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जमाखोरों पर किसी प्रकार को कोई अंकुश नहीं लग पा रहा है। बढ़ते दाम लोगों की जेबों पर असर डाल रहे हैं। गृहणियां परेशान हैं। मोदी सरकार महंगाई पर किसी भी प्रकार का अंकुश नहीं लगा पा रही है।
शहाबुद्दीन अंसारी व तासीन अंसारी ने कहा कि खाद्य पदार्थो में बेतहाशा मूल्य वृद्धि आम जनमानस के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। प्याज के अलावा अन्य सब्जियों के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। मोदी सरकार पूंजीपतियों को संरक्षण देने का काम कर रही है। गरीब, असहाय निर्धन परिवार दो जून की रोटी नहीं जुटा पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वादे साफ तौर पर विफल साबित हो चुके हैं। लगातार बढ़ती महंगाई देश की आर्थिक नीति पर भी प्रभाव डाल रही है। पेट्रोल डीजल गैस के दाम अनियंत्रित हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार महंगाई को नियंत्रित करने में पूरी तरह से नाकारा हो चुकी है। अनिल चैहान ने मांग की कि बढ़ते प्याज के दामों को नियंत्रित किया जाए। वरना चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलाया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में पंकज कुमार, अज्जू खान, मैराज, वकार, आरिफ, तफसील, नवीन, अफजल अंसारी, तोसीफ, शोएब अंसारी आदि सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *