दीवार फांदकर घर में घुसे पड़ोसी ने की बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या

Crime uttarakhand

महज बीडी के बंडल को लेकर हुए विवाद में महिला की हत्या किए जाने का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मृतका के घर के पास ही किराए पर रहता था। आरोपी ने हत्या के बाद घर में चोरी की घटना को भी अंजाम दिया था।

नंदी देवी उम्र 50 वर्ष की हत्या का खुलासा करते हुए नैनीताल एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि हल्द्वानी के गौरापड़ाव डी क्लास अर्जुनपुर निवासी नंदा देवी घर में अकेले रहती थी। उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने जांच व सर्विलांस के आधार पर क्षेत्र से लापता एक व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटाई। पुलिस ने सर्विलांस के आधार पर महिला व पड़ोस में किराए पर रहने वाले एक मजदूर के बारे में जानकारी जुटाई। मजदूर हत्याकांड़ के बाद से अपने घर से लापता था।

पूछताछ में पता चला की मजूदर मनोज पुरी गौला नदी में मजूदरी करता है। हत्या वाले दिन से ही वह गायब है। इसी शक पर पुलिस मनोज पुरी तक पहुंची। पुलिस ने मनोज पुरी को उसके घर हाफिजगंज, जिला बरेली, यूपी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हत्या किए जाने की बात कबूली। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना से एक दिन पहले नंदी देवी से बीडी के बंडल के लिए उसका मामूली विवाद हो गया था। इससे गुस्से में आकर उसने महिला को मारने की योजना बनाई।

4 मई की रात को वह दीवार फांद कर उसके घर में घुसा और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने घर में रखा सामान व रुपये भी लेकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी का सामान, नंदीदेवी का मोबाइल भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *