ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने वालों से वसूला डेढ़ लाख से ज्यादा जुर्माना

Crime Haridwar Latest News Roorkee

हरिद्वार। अगर आप ट्रेन में बिना टिकट सफर कर रहे हैं तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है। क्योंकि रेलवे द्वारा ऐसे यात्रियों से जुर्माना वसूला जा रहा है। शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए लक्सर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया। अनाधिकृत रूप से यात्रा कर रहे यात्रियों से 1,56,300 का जुर्माना वसूला गया।
लक्सर रेलवे स्टेशन पर अनाधिकृत रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है। बिना टिकट यात्रियों की शिकायत का संज्ञान लेते हुए रेलवे विभाग द्वारा चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग अभियान के दौरान 384 यात्रियों से 1,56,300 का जुर्माना वसूला गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि अनाधिकृत रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों की शिकायतें मिल रही थी। यात्रियों की भीड़ के कारण ट्रेन में सफर कर रही महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शिकायत का संज्ञान लेकर रेलवे के अधिकारियों की टीम बनाई गई। टीम ने लक्सर रेलवे स्टेशन तथा प्लेटफार्म पर रुकने वाली गाडि़यों में चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग अभियान के दौरान 384 यात्री अनाधिकृत रूप से यात्रा करते हुए पकड़े गए। सुधीर सिंह ने बताया कि रेल यात्रियों को सुरक्षा मुहैया कराना उनकी जिम्मेदारी है। रेलगाडि़यों में अनाधिकृत रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *