युवकों के बीच विवाद, चली गोली, एक घायल

big braking Crime Haridwar Latest News

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में गर्लफ्रैंड को लेकर दो युवकों के बीच विवाद हो गया। विवाद में एक युवक ने फायरिंग कर दी। जिससे गोली दूसरे युवक की जांघ में जा लगी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया। जबकि पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है।


मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की देर रात सिडकुल थाना क्षेत्र के ग्राम रावली महदूद में रचित व अमित के बीच विवाद हो गया। विवाद का कारण युवती बतायी जा रही है। बताते हैं कि विवाद के दौरान सुभाष पुत्र उमेश निवासी रावली महदूद भी वहां घूमता हुआ आ पहुंचा। तीनों की मित्र बताए जा रहे हैं।

इसी दौरान विवाद के चलते रचित ने फायरिंग कर दी, जिससे गोली सुभाष की जांघ में जा लगी। गोलीबारी की घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सुभाष हीरो मोटोकॉर्प में कार्य करता है। घटना के कारणों का अभी ठीक से पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *