चरस के साथ दो पुलिसकर्मियों सहित चार गिरफ्तार, पुलिसकर्मी बर्खास्त

dehradun Latest News Roorkee uttarakhand

डीजीपी अशोक कुमार द्वारा पूरे प्रदेश में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत किच्छा में दो सिपाही सहित चार लोगों को 8 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। डीजीपी अशोक कुमार ने गिरफ्तार किए गए दोनों सिपाहियों को बर्खास्त किया है।
चंपावत जिले के निवासी दो सिपाही सहित चार लोगों को किच्छा में 20 लाख की चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। इनमें से एक सिपाही चंपावत कोतवाली जबकि दूसरा पिथौरागढ़ कोतवाली में तैनात है। चंपावत कोतवाली में तैनात सिपाही प्रदीप फर्त्याल और पिथौरागढ़ में तैनात सिपाही प्रभात बिष्ट लंबे समय से चरस तस्करी का गिरोह चला रहे थे। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि नशे के कारोबार में शामिल दो सिपाहियों को बर्खास्त किया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में अगर अपराधिक गतिविधियों में पुलिसकर्मी शामिल होंगे तो उनके लिए पुलिस फोर्स में कोई जगह नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *