शादी की चाह में 61 साल के बुजुर्ग ने गंवाए 80 लाख;ठगी की आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Crime uttarakhand

शादी के लिए दुल्हन तलाश रहे एक 61 वर्षीय बुजुर्ग से महिला ने 80 लाख रुपए ठग लिए। पीड़ित की ओर से आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। बुजुर्ग ने शादी के लिए विज्ञापन दिया था जिसके बाद आरोपी महिला ने उन्हें शादी का झांसा देकर ठगी को अंजाम दिया।

जानकारी के मुताबिक पटेल नगर निवासी 61 वर्षीय खुशीराम ने बताया कि वो 30 सितंबर 2021 को बैंक से सेनानिवृत हुए थे। पत्नी के साथ तलाक होने के बाद उन्हें किसी जीवन साथी की जरूरत थी। इस बाबत उन्होंने 19 सितंबर 2021 को वैवाहिक विज्ञापन दिया। कुछ समय बाद एक महिला ने उनसे संपर्क किया और बताया कि वह ताकशुदा है। महिला ने अपनी उम्र 43 साल और नाम प्रीति रावत बताया। कुछ समय बाद महिला ने खुशीराम को मिलने के लिए कहा।

बताया कि मॉल में दोनो की मुलाकात दिसंबर 2021 में हुई महिला ने कहा कि वह प्रॉपर्टी डीलर है। जिसके बाद उसने प्रॉपर्टी खरीदने के लिए खुशीराम से 20 लाख रूपये मांगे। इसके बाद खुशीराम ने उसके खाते में 20 लाख रूपये ट्रांसफर कर दिए। महिला ने खुशीराम का विश्वास जीतने के लिए कुछ समय बाद उसे ये रकम वापस लौटा दी।

21 दिसंबर से मई 2022 तक महिला ने खुशीराम से 80 लाख रूपये तक उधार मांगे और बोला कि वो सारे रूपये व्याज सहित उसे वापस कर देगी। इतना ही नहीं महिला इसके बाद भी और रूपये मांगती रही लेकिन खुशीराम ने अब पैसे देने से मना कर दिया।

खुशीराम ने कहा कि महिला ने कभी भी अपना सही नाम पता नहीं बताया 2022 में महिला के कहने पे खुशीराम ने फ्लैट भी खरीद लिया 5 अक्टूबर 2022 को दोनों ने मन्दिर शादी करने का फैसला किया था। लेकिन महिला मन्दिर में नही पहुंची। उसने अपना फोन भी बंद कर दिया।

पीड़ित खुशीराम की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित निशा पुंडीर उर्फ प्रीति रावत निवासी मेवाला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *