गंगा दशहरा पर इस बार बन रहा विशेष योग

dharma Haridwar Latest News Roorkee social uttarakhand

हरिद्वार। ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाता है। इस साल गंगा दशहरा 20 जून को है। इस दिन स्नान-दान का विशेष महत्घ्व माना जाता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन मां गंगा स्वर्ग से पृथ्वी पर आईं थीं। इस दिन विधि-विधान से मां गंगा की पूजा-अर्चना करने से समस्त पापों से मुक्ति मिल जाती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसलिए गंगा को पापनाशनी और मोक्षदायनी भी कहा गया है। मान्यता है कि गंगा में डुबकी लगाने मात्र से व्यक्ति के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। ज्योतिषाचार्य पं. देवेन्द्र शुक्ल के मुताबिक इस बार गंगा दशहरा का शुभ मुहूर्त 19 जून आज शाम 6.50 से 20 जून शाम 4.25 तक रहेगा। विशेष योग 20 जून रविवार को सूर्योदय से दोपहर 12.30 बजे तक है। बताया कि मां गंगा के अवतरण दिवस को गंगा दशहरा के नाम से जाना जाता है। इस वर्ष गंगा दशहरा 20 जून को पड़ रहा है। गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है। मान्यता के अनुसार मां गंगा जिस दिन धरती लोक पर अवतरित हुई उस दिन एक साथ दस शुभ योग बने थे। गंगा दशहरा के दिन जो व्यक्ति मां गंगा की सच्चे मन से उपासना करता है वह दस प्रकार से पापों से मुक्त हो जाता है। गंगा दशहरा के दिन स्नान, पूजा और दान करने का विशेष महत्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *