हरिद्वार। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी के साथ 24 फरवरी को भारत दौरे पर हैं। उनके आगमन के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इसी के चलते यमुना नदी की सफाई को लेकर धर्मनगर हरिद्वार में गंगा में लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दौरे के चलते 17 फरवरी से हर दिन साढ़े दस हजार क्युकेस पानी छोड़ा जा रहा है। हरिद्वार एसडीओ ने बताया कि गंगा में पानी छोड़े जाने से यमुना में पानी की कमी नहीं होगी। साथ ही आगरा के ताज महल के पीछे भी जमुना का साफ पानी दिखाई देगा। टिहरी झील का जलस्तर आज 791ः 83 है और 221 क्यूंमैक्स पानी छोड़ा जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए खास यह व्यवस्था भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार ने संयुक्त रुप से की है। बताया जा रहा है कि ताजमहल के पीछे बह रही यमुना नदी इस समय बेहद प्रदूषित है और पानी का फ्लो भी काफी कम है। माना जा रहा है कि अगले 48 घंटे में पानी आगरा पहुंच जाएगा। जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वहां का दौरा करें और ताजमहल के पीछे बह रही नदी को देखें तो वह स्वरूप उन्हें बेहद आकर्षित करेगा, इसीलिए गंगा का पानी लगातार छोड़ा जा रहा है।
![](http://dainikbadrivishal.com/wp-content/uploads/2020/02/3-8.jpg)