दैनिक बद्री विशाल
रुड़की/संवाददाता
रुड़की के बोट क्लब से जनरल ओबीसी कर्मचारियों ने बाइक रैली निकालकर पदोन्नति में आरक्षण के खिलाफ अपना आक्रोश जताया। अमित खटाना, राजेश श्रीवास्तव व अमरदीप के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में बाइकों पर सवार होकर जनरल व ओबीसी के कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के मुखिया त्रिवेन्द्र सिंह रावत के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और उनसे पदोन्नति में आरक्षण समाप्त करने की मांग की। साथ ही कहा कि सरकार ने विशेष वर्ग को महत्व देने के इरादे से इस आरक्षण को लागू किया है, जिसे बर्दाश्त नही किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
![](http://dainikbadrivishal.com/wp-content/uploads/2020/03/IMG-20200315-WA0013.jpg)